सीतामढ़ी में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 251 बोतल शराब जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

0
img-20260202-wa00124522703296079337929

सीतामढ़ी।
जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में सीतामढ़ी पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भिट्ठा और बैरगनिया थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नेपाली व अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इन दोनों कार्रवाइयों में कुल 251 बोतल शराब जब्त की गई है, जबकि पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।


भिट्ठा थाना क्षेत्र में नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त
भिट्ठा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नवाही चांदनी चौक के समीप छापेमारी कर एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की। तलाशी के दौरान पुलिस ने कचरा बोतलों में छुपाकर ले जाई जा रही 45 लीटर नेपाली सौफी शराब (कुल 150 पीस) जब्त की।


इस कार्रवाई में ई-रिक्शा चालक रंजीत कुमार समेत तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी सीतामढ़ी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।


थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर शराब को बेहद शातिराना तरीके से कचरा बोतलों में छुपाकर परिवहन कर रहे थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। हालांकि सतर्क पुलिस टीम ने समय रहते इस अवैध तस्करी को नाकाम कर दिया। पुलिस ने शराब की खेप जब्त कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।


बैरगनिया में यात्री बस से अंग्रेजी शराब बरामद
वहीं दूसरी ओर, बैरगनिया थाना पुलिस ने भी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदवाड़ा पेट्रोल पंप के पास शिवहर जा रही एक यात्री बस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।


थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बस की सघन तलाशी ली गई, जिसमें ब्राउन कंपनी की कुल 101 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में
180 एमएल की 58 बोतलें,
375 एमएल की 30 बोतलें,


750 एमएल की 13 बोतलें शामिल हैं।
मौके से पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान करण कुमार (निवासी—आदमबान वार्ड संख्या 01, बैरगनिया) और राहुल कुमार (निवासी—वार्ड संख्या 19, शिवहर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम reportसुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


पुलिस की सक्रियता से तस्करों में हड़कंप
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि सीतामढ़ी पुलिस शराबबंदी कानून को लेकर पूरी तरह सख्त है। पुलिस की इस सक्रियता की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध शराब कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed