गांव का बेटा बना देश का सिपाही, परवाहा के उजैर फारूकी के CRPF में चयन पर सम्मान समारोह

0
img-20260203-wa00043851171965286595350

परिहार | सीतामढ़ी: परवाहा गांव के होनहार युवक उजैर फारूकी के केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में चयन होने से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि को लेकर बबूरबन पंचायत के मुखिया प्रत्याशी आकाश बाबू के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।


सम्मान समारोह के दौरान उजैर फारूकी को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनकी मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में युवा परिहार नेता सिबली नौमानी, पंचायत समिति सदस्य मो. शहीद सहित कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।


अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि उजैर फारूकी का CRPF में चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे परिहार प्रखंड और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवाओं से उजैर फारूकी को प्रेरणा मानते हुए कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।


समारोह में उपस्थित लोगों ने उजैर फारूकी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा में सफलता की कामना की। इस मौके पर पूरे गांव में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। उजैर फारूकी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed