Sitamarhi: भिट्ठा थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
image_editor_output_image-2106644533-17702136638543095790357398398102

सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना क्षेत्र में मार्ग के अतिक्रमण/खरीद-फरोख्त को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी अमित रंजन ने बताया कि यह घटना ग्राम हनुमान नगर, मियां जी टोला में बीती रात हुई। दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रहे— रहीम राइन, सगीरा खातून और हामिद राइन। पुलिस ने घटना स्थल से खून लगे बांस के डंडे और कुछ कपड़े भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें और क्षेत्र में शांति बनाए रखें। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed