सीतामढ़ी में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन अभियान

0
image_editor_output_image752545333-1770401242518631218520243279138

सीतामढ़ी जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक परिचर्चा भवन में हुई, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।


बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार, एसीएमओ डॉ. जेड जावेद, जिला वीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर. के. यादव, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक असित रंजन सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। पीरामल फाउंडेशन से जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार एवं कार्यक्रम लीड रोहित कुमार भी बैठक में शामिल हुए।


बैठक में यह अपील की गई कि 10 फरवरी 2026 को सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत करें, ताकि आमजन में सकारात्मक संदेश जाए। साथ ही 11 फरवरी 2026 को प्रस्तावित महाअभियान के सफल संचालन हेतु सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


कार्यक्रम की सफलता के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। जीविका, आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क तथा स्वास्थ्य विभाग को जनजागरूकता, दवा सेवन, बूथ संचालन एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही सीतामढ़ी को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed