मोहनपुर चौक पर वाहन जांच में हथियार, नशा और चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

0
image_editor_output_image1510442162-17708365611813518568851729827334

सीतामढ़ी जिले में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भासर पिकेट पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और चोरी की बाइक बरामद की गई।


पुलिस टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यवहार करने लगे। शक होने पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 45 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि जिस बाइक से वे सवार थे, वह चोरी की थी।


गिरफ्तार युवकों की पहचान करण कुमार (निवासी रसलपुर) और गोलू कुमार (निवासी मधवापुर) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध किसी गिरोह से है या नहीं तथा बरामद नशीले पदार्थ की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी की बाइक रखने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed