कन्हौली सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 120 बोतल नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0
image_editor_output_image1509518641-17708367726733345068217464264066

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कन्हौली क्षेत्र में गश्त के दौरान की गई।


जानकारी के अनुसार, 51वीं बटालियन के बीओपी सी-कॉय कन्हौली के जवान सीमा स्तंभ संख्या 328 के समीप नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय क्षेत्र में सीमा से लगभग 500 मीटर अंदर ओरलहिया गांव के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 120 बोतल नेपाली शराब (गौरव सोफी 36 टीआर) बरामद की गई।


गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल कुमार (19 वर्ष), पिता राजीनंद सहनी, निवासी मरहा, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। कार्रवाई एसएसबी की गश्ती टीम द्वारा की गई। बरामद शराब और गिरफ्तार युवक को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित थाना को सौंप दिया गया है।


सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसएसबी लगातार निगरानी और सघन गश्त कर रही है। इस कार्रवाई से तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed