सहियारा थाना का सख्त निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए जवाबदेही और पारदर्शिता के निर्देश

0
img-20260214-wa00101536114595632145818

सीतामढ़ी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने सहियारा थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। नियमित निगरानी प्रक्रिया के तहत किए गए इस निरीक्षण में थाना की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई।


निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस प्रणाली, सिरिस्ता कार्य और महिला हेल्प डेस्क की स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया। साथ ही लंबित मामलों की अनुसंधान प्रगति की समीक्षा करते हुए अभिलेखों और पंजियों के रख-रखाव की जांच की गई।


जांच के क्रम में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।


पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और चौकीदारों को नागरिक केंद्रित पुलिसिंग (Citizen Centric Policing) को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा आम लोगों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना ही पुलिस व्यवस्था की मजबूती का आधार है।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सजगता के साथ करें, ताकि आम जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन पर और मजबूत हो सके।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed