बैरगनिया में बड़ी कार्रवाई: 720 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

0
image_editor_output_image1873678773-17710920088021427675341540203797

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 720 लीटर नेपाली देसी सौंफी शराब बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिट्ठू कुमार, निवासी मसहा आलम, थाना बैरगनिया के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया।


कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में नेपाली देसी सौंफी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


थाना पुलिस के अनुसार, जब्त शराब को सुरक्षित रखा गया है और आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed