बेला के उच्च विद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी कानूनी जानकारी
सीतामढ़ी (बेला): बेला थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय विष्णुपुरा, बेला में शनिवार को बाल विवाह उन्मूलन विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंचल निरीक्षक सुरसंड ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही लिंग आधारित मुद्दों, पॉक्सो अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

पुलिस पदाधिकारियों ने छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बाल विवाह रोकने में समाज और युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

