एनसीसी कैडेट्स को एसडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

0
img-20260223-wa00088494263964439906413

सीतामढ़ी के सुरसंड स्थित सरयू उच्च विद्यालय में चल रहे कैंप में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स को आपदाओं से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कैंप के तीसरे दिन सुबह पीटी और अल्पाहार के बाद कैडेट्स को सैद्धांतिक, प्रायोगिक तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि आपदा से पहले, आपदा के दौरान और आपदा के बाद किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।


एसडीआरएफ हवलदार कृष्ण नंदन सिंह ने बिहार राज्य की आपदा संवेदनशीलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैडेट्स “युवा आपदा मित्र” बनकर विभिन्न आपदाओं के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टीम के अन्य सदस्यों ने बाढ़ और आगजनी से बचाव के उपायों के साथ-साथ नदी, पोखर या बाढ़ के दौरान डूबते व्यक्ति को बचाने की थ्रो और रीच जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया।


प्रशिक्षण के दौरान पानी में डूबने और आग लगने की स्थिति में बचाव तथा प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन भी किया गया। कैडेट्स के सीखने का मूल्यांकन किया गया और उन्हें युवा आपदा मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी एससीसी एसोसिएट अधिकारी श्वेता कुमारी ने दी।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामप्रकाश सिंह सहित शिक्षक और विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed