मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी एवं फ़ारसी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का परिहार में भव्य स्वागत

0
img-20260224-wa00165427311055759260230

सीतामढ़ी। मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी एवं फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना के परीक्षा नियंत्रक एवं चांदपट्टी, सुरसंड निवासी प्रो. अब्दुर्रहीम साफ़ी के परिहार आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राशिद फ़हमी के आवास, करीम बाग में उन्हें गुलदस्ता एवं पारंपरिक रूमाल भेंट कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।


इस अवसर पर बिहार लाईब्रेरियन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष परवेज़ आलम ने रमजान पाक की मुबारकबाद देते हुए प्रो. साफ़ी को टोपी, खजूर और इत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा।


बैठक के दौरान सीतामढ़ी जिले में “व्यावसायिक शिक्षा” के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इस पर चर्चा करते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो. अब्दुर्रहीम साफ़ी ने आश्वासन दिया कि आगामी वर्ष में सीतामढ़ी में परीक्षा केंद्र स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। उनके इस आश्वासन से उपस्थित शिक्षाविदों और समाजसेवियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मौके पर उर्दू के प्रसिद्ध शायर साजिद मज़हरी, अब्दुस समद अंसारी, सरफराज नवाज़, मो. शरफुद्दीन, उमर सैफुल्लाह एवं मो. अतिकुल्लाह , मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष मो अरमान अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शिक्षा के क्षेत्र में जिले के विकास हेतु मिलकर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed