जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, छह स्थान चिन्हित

0
img-20260224-wa00184318646028587172696

सीतामढ़ी: समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में मंगलवार को जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में 26 फरवरी 2026 को होने वाली जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में भूकंप के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़े दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारियां साझा की गईं। यह मॉक एक्सरसाइज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।


प्रस्तावित भूकंप परिदृश्य के तहत जिले में छह स्थलों को चिन्हित किया गया है, जिनमें सदर अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया, जिला योजना भवन (समाहरणालय परिसर), श्री कृष्णा पेट्रोल पंप लगमा, रिलायंस ट्रेंड्स और एसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज गोसाईपुर शामिल हैं। इन स्थानों पर वरीय व नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर उन्हें विस्तृत कार्य योजना से अवगत कराया गया।


बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, विद्युत विभाग, नगर निगम, अग्निशमन, यातायात और विधि-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।


जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह पूर्वाभ्यास भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय त्वरित और प्रभावी राहत-बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए किया जा रहा है। सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया।


बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) बृज किशोर पांडेय, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि 26 फरवरी को होने वाली मॉक एक्सरसाइज के दौरान घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल एक पूर्वाभ्यास है जिसका उद्देश्य आपदा के समय जन-धन की सुरक्षा और राहत व्यवस्था को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed