सीतामढ़ी में मुखिया पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सुरेंद्र साह

0
img-20260226-wa001338294713508848360

सीतामढ़ी, बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। बेलसंड क्षेत्र की मनियारी पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र साह पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वह बेलसंड स्थित बगाही राइस मिल से घर लौट रहे थे, तभी पुनौरा थाना इलाके के पमरा पुल के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।


गोली उनकी अंगुली को छूते हुए निकल गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed