महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का त्वरित और गोपनीय समाधान: सीतामढ़ी पुलिस

0
img-20260227-wa00104032515255403718993

सीतामढ़ी पुलिस की पहल के तहत जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों का तेजी से और गोपनीय तरीके से समाधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है।


महिला हेल्प डेस्क प्रभारी प्रत्येक आवेदन पर त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर सहायता और न्याय मिल सके। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और उन्हें बिना भय के शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना है।


जिला पुलिस के अनुसार हर थाने में महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय बनाया गया है, जिससे घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, छेड़छाड़ सहित अन्य मामलों में तुरंत संज्ञान लिया जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी परेशानी की स्थिति में महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करें और कानून पर भरोसा रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed