जिला पंचायत संसाधन केंद्र में नियोजन प्रक्रिया पूरी, ग्राम कचहरी रधाउर को मिला नया सचिव

0
image_editor_output_image-91594206-17722010199701280440049236831307

सीतामढ़ी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में गुरुवार को सहायक जिला पंचायत राज पदाधिकारी की मौजूदगी में नियोजन प्रक्रिया विधिवत संपन्न की गई। इस प्रक्रिया के तहत ग्राम कचहरी रधाउर के सचिव पद पर किशन कुमार की नियुक्ति की गई। चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों और पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।


कार्यक्रम के दौरान सरपंच अरुण कुमार तिवारी, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुरसंड चंदन कुमार तथा पंचायत सचिव संधीर कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त सचिव को शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।


पदाधिकारियों ने कहा कि नए सचिव ग्राम कचहरी के कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करेंगे और पंचायत स्तर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर मामलों के निष्पादन में तेजी आने और ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed