अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी सीतामढ़ी की आवाज, ट्री मैन सुजीत पर्यावरण संरक्षण पर रखेंगे विचार

0
image_editor_output_image-763219749-17727252195467917157224326294050

सीतामढ़ीपर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर और “ट्री मैन” के नाम से प्रसिद्ध सुजीत कुमार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार रखने का अवसर मिला है। उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन-5 में गेस्ट स्पीकर के रूप में किया गया है। यह सम्मेलन 7 से 9 मार्च 2026 तक हरियाणा के ऐलनाबाद में आयोजित होगा, जिसमें भारत सहित कई देशों के युवा प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।


दिव्य युवा मंच के संस्थापक सुभाष चौहान की ओर से ई-मेल के माध्यम से सुजीत कुमार को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन के दौरान वह पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही युवाओं को प्रकृति बचाने के लिए जागरूक करेंगे और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे अपने प्रयासों के बारे में भी जानकारी देंगे।


गौरतलब है कि “ट्री मैन” सुजीत कुमार लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में कई पहल की हैं। उनके इन्हीं प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित किया गया है, जिससे सीतामढ़ी का नाम भी गौरवान्वित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed