एसपी के निर्देश पर कई थानों में औचक निरीक्षण, गश्ती व्यवस्था और डायल-112 की जांच

0
img-20260312-wa001471527007953720475

सीतामढ़ी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर गुरुवार को सुरसंड अंचल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। अंचल निरीक्षक, सुरसंड ने भिट्ठा थाना, परिहार थाना, बेला थाना सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पहुंचकर गश्ती व्यवस्था, ओडी जांच और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान गश्ती दलों की सक्रियता, डायल-112 की रिस्पॉन्स टीम की तत्परता और पुलिस बल की उपस्थिति को विस्तार से जांचा गया। अंचल निरीक्षक ने गश्ती वाहनों की मूवमेंट, तय गश्ती मार्ग, रात्रि गश्ती की नियमितता तथा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।


इस दौरान डायल-112 टीम की प्रतिक्रिया समय, मौके पर पहुंचने की गति, उपलब्ध उपकरणों और टीम की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोकने के लिए सतर्कता में किसी तरह की कमी न रहे।


अंचल निरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को गश्ती व्यवस्था और मजबूत करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और थाना क्षेत्रों में पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed