Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्ट
रियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को भारतीय समयानुसार करीब 10:10 बजे हवाई हमले जैसी स्थिति देखने को मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे दहशत का माहौल बन गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार शहर के कई लोगों के मोबाइल फोन पर संभावित हवाई खतरे (hostile aerial threat) का अलर्ट भी भेजा गया।

मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंका
सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में राजधानी और आसपास के इलाकों को निशाना बनाकर दागे गए मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट किया गया है।
बताया जा रहा है कि अल-खार्ज क्षेत्र की ओर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को भी हवा में ही मार गिराया गया।
लगातार बढ़ रहा है खतरा
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच सऊदी अरब पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के दिनों में कई ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम किया गया है।
SAUDI ARABIA BREAKING NEWS
यह घटनाएं उस बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का हिस्सा मानी जा रही हैं, जिसमें ईरान और अन्य शक्तियों के बीच तनाव चरम पर है।

स्थिति पर नजर
फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

