भिट्ठा थाना की बड़ी कार्रवाई: 36 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी। जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के साथ करीब 36 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से अजय कुमार ठाकुर और सुरेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
भिट्ठा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं अवैध कारोबारियों के बीच भय का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

