नेपाल से शराब तस्करी में बड़ी कार्रवाई, 39 पेटी नेपाली शराब बरामद

0
img-20260401-wa0003655751819782202778

सीतामढ़ी: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी (Liquor Smuggling) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (SSB) को बड़ी सफलता मिली है। सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने 39 पेटी नेपाली देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, SSB की 51वीं बटालियन के जवान नियमित गश्ती पर थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक व्यक्ति हीरो पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर भारतीय सीमा में प्रवेश करता नजर आया। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली।


तलाशी के दौरान बाइक पर रखी बोरी से 39 पेटी नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई, जिससे नेपाल से शराब तस्करी (Nepal Liquor Smuggling) का खुलासा हुआ।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथलेश कुमार, निवासी बसंतपुर मुसहरनिया (सोनबरसा थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर अधीर कुमार घोष ने किया। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।


बरामद शराब, बाइक और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।


अधिकारियों ने साफ किया कि सीतामढ़ी बॉर्डर पर शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed