सीतामढ़ी में साधु बनकर ठगी का खेल बेनकाब, होटल से 5 आरोपी गिरफ्तार

0
image_editor_output_image1643666255-17756630344497321085817127137143

सीतामढ़ी। जिले में सीतामढ़ी साधु बनकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां साधु का भेष बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


साधु के वेश में ठगी का जाल
जानकारी के अनुसार, ये शातिर ठग साधु का वेश धारण कर शहर में घूम-घूमकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे और फिर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। हैरानी की बात यह है कि नगर थाना और मेहसौल थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।


होटल से चल रहा था पूरा नेटवर्क
बताया जा रहा है कि आरोपी शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे और वहीं से पूरे गिरोह का संचालन कर रहे थे। यहीं से वे ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।


पीड़ित की सतर्कता से खुला राज
इस मामले का खुलासा एक पीड़ित की सतर्कता से हुआ। पीड़ित द्वारा दी गई सटीक जानकारी और निशानदेही के आधार पर सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।


5 आरोपी गिरफ्तार, वेशभूषा बरामद
पुलिस ने होटल में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से अलग-अलग रंग-बिरंगे साधु वेश के कपड़े भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं।


📢 पुलिस की अपील
सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि
👉 किसी भी अजनबी के बहकावे या लालच में न आएं
👉 संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed