सीतामढ़ी में LPG आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक उपलब्ध

0
img-20260410-wa00048511212213102321124

सीतामढ़ी। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और उपभोक्ता हित में बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।


जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल, जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी नियमित रूप से गैस एजेंसियों और वितरकों का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही छापेमारी अभियान भी लगातार जारी है, जिससे उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी या गड़बड़ी की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। खासकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की बात करें तो इंडियन ऑयल (IOCL) के 7932, भारत पेट्रोलियम (BPCL) के 3797 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के 3751 सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल 15,480 सिलेंडर मौजूद हैं। इसके अलावा 19 किलोग्राम के 292 सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।


उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 12,500 सिलेंडर की खपत होती है, जबकि वर्तमान स्टॉक इससे अधिक है। ऐसे में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।


प्रशासन द्वारा आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या तेल से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आमजन 06226-250316 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed