भिट्ठामोड़ में चला भव्य स्वच्छता अभियान, युवाओं और प्रशासन ने दिया स्वच्छता का संदेश

0
image_editor_output_image1339362669-17781350483725920495221859578382

सीतामढ़ी। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित भिट्ठामोड़ में रविवार सुबह एक भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। “स्वच्छ भिट्ठामोड़, सुंदर भिट्ठामोड़” के संकल्प के साथ स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया।


भिट्ठामोड़ सिर्फ एक चौराहा नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान रखने वाला महत्वपूर्ण क्षेत्र है। आने वाले समय में यहां भारत सरकार द्वारा आईसीपी (Integrated Check Post) निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है, जिससे इस इलाके का महत्व और बढ़ जाएगा।


यह क्षेत्र भारत-नेपाल व्यापार, यातायात और धार्मिक यात्रा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां से प्रतिदिन पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और दिल्ली समेत कई शहरों के लिए लगभग 50 से अधिक बसों का संचालन होता है। वहीं 350 से अधिक दुकानों वाला यह बाजार हजारों लोगों की आजीविका का मुख्य आधार बना हुआ है।


नेपाल स्थित प्रसिद्ध मां जानकी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी भिट्ठामोड़ प्रमुख मार्ग है। ऐसे में यहां की स्वच्छता और व्यवस्था पूरे इलाके की पहचान मानी जाती है।

https://www.facebook.com/share/r/1CdmKKtbtv/ Video Link 👆👆👆


सुबह 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में बिहार पुलिस के थाना प्रभारी दीपक पटेल, SSB के कंपनी इंचार्ज कृष्णा मंडल के नेतृत्व में जवानों, सुरसंड प्रमुख, श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत की मुखिया रेणुका शाह, स्वच्छता पर्यवेक्षक रामबाबू राम तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


अभियान के दौरान लोगों ने श्रमदान कर सड़कों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और आसपास साफ-सफाई बनाए रखे, तो भिट्ठामोड़ पूरे देश के लिए एक मिसाल बन सकता है।


यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed