सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशि
सीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरित की गई। अंचल अधिकारी (सीओ) डौली झा ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से ₹20-20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।
सहायता प्राप्त करने वाले लाभुकों में परोहा निवासी सत्येन्द्र बैठा और बैजू साह शामिल हैं। वहीं परमानंदपुर निवासी भगवान बैठा, धन्यनारायण बैठा तथा शिवजी बैठा को भी राहत राशि दी गई। इसके अलावा पुनौरा निवासी योगेन्द्र महतो को भी प्रशासन की ओर से सहायता प्रदान की गई।

सीतामढ़ी के डुमरा अंचल में अग्निकांड प्रभावित परिवारों को सीओ डौली झा ने ₹20-20 हजार की सहायता राशि प्रदान की। प्रशासन ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। घड़ी में प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा से प्रभावित लोगों तक जल्द राहत पहुंचाई जाए, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें सहारा मिल सके।
सीओ ने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय और तत्पर रहेगा। प्रशासन की इस पहल से प्रभावित परिवारों को काफी राहत मिली है।

