IPL 2026 Mini Auction: 2 करोड़ बेस प्राइस की कैटेगरी में 45 खिलाड़ियों की बड़ी लिस्ट जारी, कैमरून ग्रीन का नाम भी चमका
IPL: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आखिरकार आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं। पिछले सीजन पीठ की सर्जरी के कारण बाहर रहे ग्रीन ने इस बार आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। 15 दिसंबर को होने वाले इस मिनी-ऑक्शन में ग्रीन उन मशहूर नामों में से एक होंगे जिन पर कई फ्रेंचाइजियों की नजर होगी।
2 करोड़ बेस प्राइस वाले 45 खिलाड़ी
इस बार कुल 45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बेस प्राइस चुना है। खास बात यह है कि इस श्रेणी में केवल दो भारतीय- रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर- शामिल हैं। इस सूची में स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं, जो पिछली नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन इस बार फिर अपनी किस्मत आजमाएँगे।

पूरी सूची: 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
भारत: रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर
अफगानिस्तान: मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक
ऑस्ट्रेलिया: सीन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैग्गर्क, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिश, स्टीव स्मिथ
बांग्लादेश: मुस्तफिजुर रहमान
इंग्लैंड: गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, जेमी स्मिथ
न्यूजीलैंड: फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूक, रचिन रवींद्र
दक्षिण अफ्रीका: गेराल्ड कोट्ज़, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, रिले रूसो, तबरेज़ शम्सी, डेविड विसे
श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, महीश थिक्षाना
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन अल्ज़ारी जोसेफ
कुल 1,355 खिलाड़ी पंजीकृत
इस बार मिनी-नीलामी के लिए रिकॉर्ड 1,355 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, जो अपने देश के लिए खेलने से प्रतिबंधित हैं, का आधार मूल्य 1 करोड़ रुपये है।
सबसे अधिक खर्च कौन करेगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पास सबसे बड़ा पर्स है – ₹64.30 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास ₹43.40 करोड़
मुंबई इंडियंस (एमआई) के पास केवल 1 विदेशी स्लॉट है और केवल ₹2.75 करोड़, यानी सबसे कम कीमत पर खरीदने वाली टीम
कुल 10 टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपये का संयुक्त पूल है और 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट शामिल हैं।
Input: Punjab Kesari
