Train Update: झारखंड रूट पर बड़ा असर — कई ट्रेनें फरवरी 2026 तक रद्द, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट…

0
2025_12image_09_17_402105545jharkhandtrainscancell2323610353088807789.jpg

Tren Cancelled: सर्दियों में बढ़ते घने कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित होने के कारण भारतीय रेलवे ने झारखंड से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।

टाटानगर, रांची और हटिया से मुख्य एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन फरवरी 2026 तक स्थगित
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक टाटानगर, रांची और हटिया से मुख्य एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

1 दिसंबर से 2 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 2 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।

यह ट्रेन 2 दिसंबर से 3 मार्च तक प्रभावित रहेगी
ट्रेन संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 3 मार्च तक प्रभावित रहेगी।

यह ट्रेन 1 दिसंबर से 25 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति धीमी हो गई है, जिससे देरी और जोखिम बढ़ रहा है। रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में ट्रेन संख्या 18103 टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल है, जो 1 दिसंबर से 25 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी।

यह ट्रेन 3 दिसंबर से 27 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी
ट्रेन संख्या 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 27 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।

हटिया क्षेत्र में इन ट्रेनों के परिचालन पर रहेगी रोक
हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12873) 1 दिसंबर से 26 फरवरी तक और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (12874) 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। हटिया क्षेत्र की अन्य ट्रेनें भी विशिष्ट तिथियों पर रद्द रहेंगी। हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (18175-18176) 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी को बंद रहेगी। हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659) 20, 21, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी को रद्द रहेगी। राउरकेला-हटिया पैसेंजर (58660) 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21 जनवरी को प्रभावित रहेगी।     

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी होगी
यह निर्णय पूर्वी रेलवे के मालदा मंडल सहित झारखंड के उन मार्गों पर लिया गया है जहाँ कोहरा रेल संचालन के लिए एक बड़ा खतरा बन रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले इंटरनेट या हेल्पलाइन पर ट्रेन की स्थिति जाँच लें और बस या हवाई यात्रा का विकल्प चुनें। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed