सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई: कई थाना क्षेत्रों में ओडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था का अचानक निरीक्षण

0
picsart_25-12-04_20-47-56-6572802039187288683548.jpg

रिपोर्ट: नसीम अहमद,
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर अंचल निरीक्षक सुरसंड ने बुधवार को भिट्ठा सहित कई थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को पुख़्ता करने के उद्देश्य से ओडी जांच, गश्ती दल तथा डायल 112 की तत्परता का औचक निरीक्षण किया।

साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने पर जोर दिया। अंचल निरीक्षक ने यह भी कहा कि नियमित निरीक्षण से पुलिस की कार्यकुशलता में सुधार होता है तथा अपराध नियंत्रण में बेहतर परिणाम मिलते हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम की सक्रियता, गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर ने गश्ती दल की गतिविधि, समयबद्ध उपस्थिति, रूट चार्ट, तथा रात्रि गश्ती की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही डायल 112 की टीमों की तत्परता, प्रतिक्रिया समय और नियंत्रण कक्ष से समन्वय की भी जांच की गई। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विवाद या आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed