सीतामढ़ी में सुरक्षा सख्त: अपराध नियंत्रण और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी…
सीतामढ़ी। जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,
पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी, अमित रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत संदिग्ध स्थानों, महत्वपूर्ण चौक-चौराहों और सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। वाहन जांच के दौरान बिना कागजात वाले वाहन, हेलमेट रहित बाइक सवार, ओवरलोडिंग, नशीले पदार्थ, अवैध हथियार और असामाजिक गतिविधियों से जुड़े तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर टीमों का मनोबल बढ़ा रहे हैं तथा स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाने को दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके।
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
