Dhurandhar Day 1: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया धमाका, तोड़ा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड
Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, जो 17 सालों में बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म है। कम मार्केटिंग और विवादों के बावजूद, फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है जिससे यह रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई।

Entertainment: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार ओपनिंग के साथ रिलीज हो गई है। धुरंधर 17 सालों में बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म बन गई है, जिसकी अवधि 3 घंटे, 34 मिनट और 1 सेकंड है। फिल्म के ट्रेलर को जिस तरह से रिस्पॉन्स मिला था उससे ये उम्मीद जताई जा रही थी कि मूवी अच्छा प्रदर्शन करेगी और ऐसा ही कुछ होता हुआ भी नजर आ रहा है।
क्या है धुरंधर का बजट?
जिस हिसाब से फिल्म की बहुत कम मार्केटिंग की गई थी और प्रेस शो कैंसिल हो गए थे उससे ये अनुमान लगाया जा रहा था कि इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है। उसपर रिलीज से ठीक एक दिन पहले यामी गौतम ने पेड़ पीआर को लेकर जो नोट शेयर किया उससे ये शक और बढ़ गया। हालांकि इससे कहीं न कहीं फिल्म को फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर को 220 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है जिसमें मार्केटिंग लागत भी शामिल है। निर्माता निवेश की गई राशि का आधा हिस्सा नॉन थिएट्रिकल रेवेन्यू जिसमें डिजिटल, सैटेलाइट और संगीत अधिकार शामिल हैं से वसूलने की योजना बना रहे हैं। बाकी आधी राशि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से वसूल होने की उम्मीद है।

कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?
वहीं इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 27.04 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ये फाइनल आंकड़ा नहीं है उस हिसाब से उम्मीद है कि फिल्म 30 करोड़ का कलेक्शन आसानी से पार कर लेगी।
एक हिसाब से यह रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म हो सकती है। इसने साल 2018 में आई पद्मावत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसने 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके अलावा धुरंधर ने ‘सिम्बा (20.72 करोड़ रुपये) और गली बॉय (19.40 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर ने ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने हिंदी बेल्ट में पहले दिन 18.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…

1 thought on “Dhurandhar Day 1: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया धमाका, तोड़ा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड”