सीतामढ़ी पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों का सामूहिक योगाभ्यास, शारीरिक फिटनेस से लेकर मानसिक एकाग्रता पर खास जोर.
सीतामढ़ी। शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी परिसर में प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा प्रातःकालीन सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस योग सत्र का उद्देश्य जवानों की शारीरिक क्षमता, स्टैमिना, लचीलापन और मानसिक एकाग्रता को सुदृढ़ करना था। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सिपाहियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न योगासन का अभ्यास किया।

अधिकारियों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से पुलिस बल का तनाव प्रबंधन, अनुशासन, फोकस और मानसिक संतुलन बेहतर होता है, जो ड्यूटी के दौरान अत्यंत आवश्यक है।
डीएसपी (रक्षित) ने सभी प्रशिक्षुओं को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी और कहा कि फिट पुलिस—सुरक्षित समाज की नींव है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान ऐसे सत्र लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जवान शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक सक्षम बन सकें।
_
_
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
