सीतामढ़ी ज़िले के परसौनी में अपराधियों का तांडव: युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर फरार…
रिपोर्ट: नसीम अहमद, सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी जिला स्तिथ परसौनी में रविवार (आज़ ) की सुबह अपराधियों ने एक युवक को नज़दीक से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुई फायरिंग की इस वारदात से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों की ओर भागने लगे।

सूचना मिलते ही परसौनी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल युवक को एंबुलेंस से तेजी से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल नाज़ुक रहते हुए भी नियंत्रण में है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।
जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी जारी है, ताकि हमलावरों की पहचान जल्द से जल्द की जा सके। लगातार होती गोलीबारी पर उठे सवाल।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में जिले में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। लोग साफ कह रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किए बिना घटनाओं पर रोक लगना मुश्किल है। अपराधियों के लगातार दुस्साहसिक वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोगों ने प्रशासन से रात गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। पुलिस का दावा – जल्द गिरफ्तारी।
जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यह घटना प्राथमिकता पर है और अपराधियों को हर हाल में जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा गया है और जांच में तेजी लाई गई है।
_
_
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
