बिहार में सुबह-सुबह विजिलेंस की रेड में घूसखोर डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार, मोबाइल बंद कर गायब मिले BEO…

0
img-20251213-wa00137035222380460546112.jpg


Bihar: रोहतास में पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने अहले सुबह आज बड़े फिल्मी अंदाज में रिश्वतखोर डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथ घूस के 14000 रुपए के साथ उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह घूसखोर डाटा ऑपरेटर पिछले तीन दिनों से विजिलेंस की टीम को लगातार चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार शुक्रवार को निगरानी के हत्थे चढ़ गया.

निगरानी की टीम ने अकोढीगोला के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार के डाटा ऑपरेटर चंदन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. वह एक शिक्षक से वेतन निर्धारण के लिए 14 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद टीम उसे पटना लेकर चली गई है.

निगरानी की टीम ने डेहरी स्थित गांधीनगर में BEO के आवास पर भी दबिश दी पर वह नहीं मिले और उनका नंबर भी बंद मिला .

शिक्षकों से वेतन निर्धारण के लिए घूस: निगरानी के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद के अनुसार अकोढीगोला के शिक्षक सुनील कुमार ने निगरानी में शिकायत की थी कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार क्षेत्र के 10 शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए 15 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं. अंततः 14 हजार रुपए में बात तय हो गई है. इसके बाद आज सुबह जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के डाटा ऑपरेटर चंदन शर्मा अपने आवास पर शिक्षक से 14 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.

घूसखोर डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार
“निगरानी की टीम को सूचना मिली थी कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का घूसखोर डाटा ऑपरेटर रिश्वत के 14000 रुपए मांग रहा है. इसी मामले को लेकर निगरानी की टीम ने मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू की. आज अहले सुबह नाटकीय ढंग से डाटा ऑपरेटर के आवास से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

विशिष्ट शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई: बाद में निगरानी की टीम डेहरी स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार के आवास पर भी पहुंची, लेकिन शिक्षा पदाधिकारी अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके वहां से गायब पाए गए. शिक्षक सुनील कुमार की मानें तो वह अकोढीगोला के मध्य विद्यालय बांका में पोस्टेड हैं. बीईओ अपने डाटा ऑपरेटर के माध्यम से विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण के एवज में घूस की मांग कर रहे थे.

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed