पति के घर से निकलते ही रात के अंधेरे में दीवार लांघकर महिला के घर पहुंचा आशिक, राज़ खुलते ही हड़कंप मचा और फिर…

Uttar Pradesh: सरधना (मेरठ)। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला का प्रेमी चोरी-छिपे उसके घर में दाखिल हो गया। घर में मौजूद देवर की नजर पड़ते ही मामला खुल गया और शोर-शराबा होने पर आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि महिला के एक बाहरी युवक से लंबे समय से संबंध हैं। घटना वाली रात महिला का पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर महिला का प्रेमी देर रात दीवार फांदकर घर में घुस आया।
उसी दौरान महिला का देवर शौच के लिए उठा तो उसकी नजर घर में मौजूद युवक पर पड़ गई। देवर के शोर मचाते ही आसपास के लोग जाग गए। खुद को घिरता देख आरोपित युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम निवासी पिलखुवा, हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपित की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
