गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई: भिठ्ठामोड़ पुलिस ने ऑटो से 700 पीस नेपाली अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार.
सीतामढ़ी-सुरसंड। गुप्त सूचना के आधार पर भिट्ठा थाना पुलिस ने बुधवार रात एनएच-227 पर हीरो शो रूम के निकट नाकाबंदी कर एक ऑटो से भारी मात्रा में नेपाली अंग्रेजी शराब जब्त की। कार्रवाई भिट्ठा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार एवं अवर निरीक्षक अभिनिश कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें शस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

सूचना मिली थी कि नेपाल से एक ऑटो में शराब की बड़ी खेप तस्करी कर लाई जा रही है। पुलिस टीम ने घात लगाकर वाहन का इंतजार किया। इसी दौरान भिट्ठा मोड़ की ओर से एक संदिग्ध ऑटो आता दिखा। पुलिस वाहन को देखकर तस्कर और चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ऑटो रोककर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।
पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली, जिसमें सात जूट के बोरे में 700 पीस (करीब 210 लीटर) नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन को पुलिस ने जप्त कर थाने में पहुंचाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के लिखित बयान पर अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
_
_
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
