नानपुर के बीडीओ आबिद हुसैन का हार्ट अटैक से निधन; प्रखंड कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर.
रिपोर्ट:नसीम अहमद
नानपुर (सीतामढ़ी)। नानपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आबिद हुसैन का शुक्रवार को अचानक हुए हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया गया कि सुबह कार्यस्थल पर रहते हुए उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल सहयोगियों द्वारा उन्हें डॉ. रामशंकर प्रसाद के क्लिनिक ले जाया गया।

चिकित्सकों ने पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग क्लिनिक पहुँच गए। हर कोई इस घटना से स्तब्ध और दुखी नजर आया। कार्यालय में कामकाज ठप हो गया और पूरे प्रखंड में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। कर्मचारियों ने कहा कि बीडीओ आबिद हुसैन हमेशा सकारात्मक सोच, शांत स्वभाव और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जाने जाते थे।
वे अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे। उनके नेतृत्व में नानपुर प्रखंड में कई विकासात्मक कार्य गति पकड़ रहे थे, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा था।स्थानीय ग्रामीणों और प्रखंड के लोगों ने भी बीडीओ के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनका सरल और सहज व्यवहार, जनता से सीधा संवाद और समर्पित कार्यशैली उन्हें एक अलग पहचान देती थी। लोग बताते हैं कि वे हमेशा बिना भेदभाव आम जनता की समस्याओं को सुनते थे और हर मामले में संवेदनशीलता दिखाते थे।
नानपुर सहित पूरे क्षेत्र में उनके निधन की खबर से गहरा शोक व्याप्त हो गया है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
