बथनाहा प्रखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर…
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड को बाल विवाह और बाल शोषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पासवान की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पासवान और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीमा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। दोनों अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र में बाल संरक्षण समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चों से संबंधित हर तरह के शोषण को रोकना सभी हितधारकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पासवान ने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल दुर्व्यवहार जैसी कुप्रथाओं पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वार्ड एवं पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों की मासिक बैठकों को समय पर आयोजित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर ही बच्चों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। राजा राम पासवान ने यह भी बताया कि प्रखंड में बाल श्रम के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्कूल, आंगनवाड़ी, स्थानीय संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीमा कुमारी ने बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल दुर्विपणन से बच्चों को मुक्त कराने तथा उनके पुनर्वास से जुड़े प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी बथनाहा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार, तथा अदिथी संस्था के प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह ने भी बाल शोषण उन्मूलन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग बाल संरक्षण के महत्व से अवगत हो सकें।
प्रखंड प्रशासन का मानना है कि सरकारी तंत्र और समाज की संयुक्त पहल से ही बथनाहा को बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त क्षेत्र बनाया जा सकेगा।
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंड
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो रही है। यह एक व्यंग्यात्मक (Satirical) ऑनलाइन मूवमेंट है, जिसने बेहद कम समय में लाखों-करोड़ों यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। युवाओं के बीच यह नया इंटरनेट ट्रेंड चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑनलाइन मूवमेंट की शुरुआत अभिजीत दीपके नाम के युवक ने की थी। CJP ने memes, reels और व्यंग्यात्मक कंटेंट के जरिए बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दों को सोशल media पर उठाया।
बताया जा रहा है कि “Cockroach Janta Party” ने Instagram पर काफी तेजी से followers बढ़ाए, जिससे यह इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले डिजिटल मूवमेंट्स में शामिल हो गई है।
इस पेज का सबसे खास आकर्षण इसका AI-generated cockroach mascot है, जिसे युवा वर्ग काफी पसंद कर रहा है। यह character मजेदार memes और satirical वीडियो के जरिए NEET paper leak, बेरोजगारी और अन्य सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखता है।
हालांकि, कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होना और वास्तविक राजनीति में प्रभाव बनाना दोनों अलग बातें हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इंटरनेट पर लोकप्रियता से ज्यादा महत्वपूर्ण जमीनी संगठन और जनसमर्थन होता है।
फिलहाल “Cockroach Janta Party” युवाओं के गुस्से, हास्य और सोशल मीडिया ट्रेंड का बड़ा प्रतीक बन चुकी है और इंटरनेट पर लगातार चर्चा में बनी हुई है।
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन प्रमंडल सीतामढ़ी के सहयोग से नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और प्रकृति संरक्षण विषय पर बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार है। पेड़-पौधों, वन्य जीवों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण मानव अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह ट्री मैन सुजीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी अभियान बन चुका है। उन्होंने बच्चों में बचपन से प्रकृति प्रेम और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया तथा छात्र-छात्राओं के बीच पौधों का वितरण किया गया। बच्चों ने पौधे ग्रहण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वनपाल शिवानी कुमारी, वनरक्षी शुभम कुमार एवं रौशन कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण, ट्री मैन सुजीत कुमार तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारी
सीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में बिहार के खेल प्रशासक एवं अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी रजनीश भास्कर को चीफ मार्शल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पहली बार है जब भारतीय भारोत्तोलन संघ इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।
चैंपियनशिप में एशिया के 29 देशों के कुल 178 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 101 पुरुष और 77 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 25 देशों से 45 अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारियों (ITO) की नियुक्ति की गई है।
भारत से चयनित चार आईटीओ में प्रदीप शर्मा, जी.पी. शर्मा, श्यामला शेट्टी और रजनीश भास्कर का नाम शामिल है। रजनीश भास्कर को प्रतियोगिता में चीफ मार्शल जैसी अहम जिम्मेदारी मिलना बिहार के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
हाल ही में एलआईबी चीफ आईपीएस विकास वैभव द्वारा भी रजनीश भास्कर को एलआईबी स्पोर्ट्स चैप्टर का नेशनल हेड नियुक्त किया गया है। खेल प्रशासन और तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान की लगातार सराहना हो रही है।
रजनीश भास्कर ने इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. सहदेव यादव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से भारतीय तकनीकी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की टेक्निकल कमेटी द्वारा भारत के सभी चार आईटीओ का चयन किया गया है।
बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन और बेगूसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रजनीश भास्कर बिहार के एकमात्र इंटरनेशनल रेफरी हैं। उनके चयन पर बिहार और बेगूसराय वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं बिहार भारोत्तोलक संघ के उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि रजनीश भास्कर की यह उपलब्धि बिहार के खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है तथा इससे राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित होगा।
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशि
सीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरित की गई। अंचल अधिकारी (सीओ) डौली झा ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से ₹20-20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।
सहायता प्राप्त करने वाले लाभुकों में परोहा निवासी सत्येन्द्र बैठा और बैजू साह शामिल हैं। वहीं परमानंदपुर निवासी भगवान बैठा, धन्यनारायण बैठा तथा शिवजी बैठा को भी राहत राशि दी गई। इसके अलावा पुनौरा निवासी योगेन्द्र महतो को भी प्रशासन की ओर से सहायता प्रदान की गई।
सीतामढ़ी के डुमरा अंचल में अग्निकांड प्रभावित परिवारों को सीओ डौली झा ने ₹20-20 हजार की सहायता राशि प्रदान की। प्रशासन ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। घड़ी में प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा से प्रभावित लोगों तक जल्द राहत पहुंचाई जाए, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें सहारा मिल सके।
सीओ ने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय और तत्पर रहेगा। प्रशासन की इस पहल से प्रभावित परिवारों को काफी राहत मिली है।
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारी
पटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार आरक्षण से जुड़ा पूरा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ‘प्रपत्र-1’ के तहत जनसंख्या आंकड़ों का सत्यापन किया जाएगा। इसके आधार पर पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण सूची तैयार की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि आरक्षण सूची पर 18 मई तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। वहीं प्राप्त सभी आपत्तियों का निपटारा 22 मई तक कर दिया जाएगा। सुनवाई पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा लिखित आदेश जारी किया जाएगा और उसकी प्रति संबंधित पक्षों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यदि कोई पक्ष निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे अपील करने का अधिकार भी दिया गया है। आयोग के अनुसार, आदेश जारी होने के तीन दिनों के भीतर संबंधित पक्ष अपील दायर कर सकेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि ऑनलाइन डेटा व्यवस्था से पंचायत चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम बनेगी। इससे आम लोगों को भी आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
