सीतामढ़ी सांसद की रेल मंत्री से मुलाकात: ओवरब्रिज निर्माण और नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत पर महत्वपूर्ण चर्चा.

नई दिल्ली / सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने जिले की प्रमुख रेल समस्याओं और आवश्यक मांगों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सीतामढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसद ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण वर्षों से लंबित है, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है और आमजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि इस परियोजना को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए जल्द से जल्द कार्य आरंभ कराया जाए। जानकी मंदिर में शिलान्यास के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, नई ट्रेनों की मांग तेज
बैठक के दौरान सांसद ने बताया कि जानकी मंदिर परिसर में हाल में किए गए विकासात्मक कार्यों और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद देशभर से श्रद्धालुओं का सीतामढ़ी आगमन तेजी से बढ़ा है।
ऐसे में सीतामढ़ी को देश के प्रमुख महानगरों—दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलुरू, कोलकाता और जयपुर—से नई एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से बेहतर रेल कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिले की सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नई ट्रेनों का परिचालन अत्यंत आवश्यक है। इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को भी मजबूती मिलेगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्रालय सीतामढ़ी की मांगों का तकनीकी मूल्यांकन कर उचित कार्रवाई पर विचार करेगा। सांसद ठाकुर ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सीतामढ़ीवासियों को रेल सुविधाओं में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
