मौसम अलर्ट: 72 घंटे गर्मी के बाद उत्तर बिहार में आंधी-तूफान और बारिश का खतरा

0
image_editor_output_image138391844-17729001798102582967335948382090

Weather: उत्तर बिहार के जिलों में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पूसा (समस्तीपुर) मौसम विभाग ने North Bihar Weather Alert 72 Hours जारी करते हुए बताया है कि अगले 72 घंटे तक क्षेत्र में गर्मी और शुष्क मौसम बना रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। साथ ही तेज रफ्तार से पछिया हवा चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है।
हालांकि, इसके बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 72 घंटे के बाद उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया है।


यह अलर्ट खासतौर पर सीतामढ़ी, समस्तीपुर और आसपास के जिलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां अचानक मौसम परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed