सीतामढ़ी: परसौनी में चोरी का 4 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी। परसौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए परसौनी चोरी कांड का महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया।
6 अप्रैल को राजकीय मध्य विद्यालय, मुसहरी में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। गुप्त सूचना के आधार पर कोरा हरवंस निवासी राजा बाबू के घर छापेमारी की गई।
छापेमारी में चोरी का सामान जैसे साउंड बॉक्स, इनवर्टर, बैटरी, पंप सेट, माइक, फैन और अन्य वस्तुएं बरामद की गईं। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

