ब्रेकिंग: सुप्पी में लूट के दौरान युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
सीतामढ़ी। जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सुप्पी गोलीकांड सीतामढ़ी के तहत लूट की नीयत से एक युवक को गोली मार दी गई।
जानकारी के अनुसार, रीगा से अपने घर लौट रहे दादन गांव निवासी श्याम चंद्र प्रसाद को बाइक सवार बदमाशों ने रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली युवक के गर्दन के नीचे लगी।
घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

