सुरसंड में ‘भीम गर्जना’ से गूंजा टावर चौक, बाइक रैली में दिखा जबरदस्त उत्साह

0
img-20260414-wa00303745919310314777880

सुरसंड (सीतामढ़ी): अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को सुरसंड में भव्य ‘भीम गर्जना बाइक रैली (Bhim Garjana Bike Rally) का आयोजन किया गया। टावर चौक पर ‘जय भीम’ के गगनभेदी नारों के बीच सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया और पूरे शहर को अंबेडकरमय बना दिया।


रैली की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद बाइक रैली मुख्य बाजार और विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान ‘संविधान बचाओ’ और ‘बाबा साहेब अमर रहें’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने का आह्वान किया।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजन समिति के अनुसार, इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed