सीतामढ़ी में बड़ा खुलासा: नदी किनारे मिले सैकड़ों आधार कार्ड, डाक विभाग पर सवाल

0
image_editor_output_image-754002268-17761904169465728052084125044740

रीगा (सीतामढ़ी): जिले के रीगा प्रखंड के चंदपुरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बागमती नदी किनारे सैकड़ों आधार कार्ड (Aadhar Card) और अन्य सरकारी दस्तावेज लावारिस हालत में पड़े मिले।


ग्रामीणों की नजर जैसे ही इन संवेदनशील कागजातों पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके से बरामद दस्तावेजों में बड़ी संख्या में आधार कार्ड शामिल हैं, जिन्हें डाक विभाग (Post Office) के माध्यम से संबंधित लोगों तक पहुंचाया जाना था।


इस तरह खुले में आधार कार्ड मिलने से डाक विभाग की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित डाक कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लापरवाहीपूर्वक नदी किनारे फेंक दिया।


घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, इस घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की निजता (Data Privacy) और सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed