सम्राट चौधरी के ‘राज’ से सीतामढ़ी गदगद, भाजपा नेताओं में उत्साह

0
image_editor_output_image990720721-17762649482821244276100678087532

सीतामढ़ी: बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद जिले में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए इसे विकास की नई शुरुआत करार दिया है।


भाजपा राज्य परिषद सदस्य राहुल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह फैसला बिहार के लिए ‘स्वर्ण युग’ की शुरुआत साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य में विकास को नई गति देगी।
राहुल सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी ने स्वयं पटना आकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी, जो उनके लिए गर्व की बात है।


उन्होंने कहा कि नई सरकार युवाओं, किसानों और आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और बिहार में सुशासन को और मजबूत बनाएगी।


इस फैसले के बाद सीतामढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed