बिहार सीएम का सख्त संदेश: अपराधियों पर कड़ा एक्शन लें, तस्वीर पर माला पहनाने तक की चेतावनी

0
whatsapp-image-2026-04-30-at-123027-pm-1_17775327868071172211335673826

पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ा सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में हुए दो एनकाउंटर के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने स्पष्ट कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि उनकी तस्वीर पर माला पहनानी पड़े, यानी अपराध पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। खासतौर पर बच्चियों से जुड़े अपराधों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करें। जनता को भटकाने या सरकारी कामों को लटकाने की प्रवृत्ति को खत्म किया जाए। साथ ही ब्लॉक, अंचल और थानों की रियल टाइम मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी।


स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सीएम ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बिना जरूरत बाहर रेफर करने की आदत खत्म की जाए। जिला और अनुमंडल अस्पतालों को मजबूत बनाया जाएगा, ताकि लोगों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज मिल सके।


शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सीएम ने मॉडल स्कूलों को नेतरहाट और सिमुलतला स्कूल की तर्ज पर विकसित करने की बात कही। सभी प्रखंडों में उच्च गुणवत्ता वाले स्कूल बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अभिभावकों का सरकारी स्कूलों पर भरोसा बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed