चुनाव खत्म होते ही LPG सिलेंडर महंगा, 1000 रुपये तक बढ़े दाम – जानें नया रेट
नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर कीमत 2026 को लेकर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। 1 मई 2026 से सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है।
इस बढ़ोतरी के बाद देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये के पार पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ शहरों में कीमतों में करीब 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस अभी पुराने रेट पर ही मिलती रहेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अलग-अलग शहरों में कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग है। जहां दिल्ली जैसे महानगरों में लगभग 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में यह बढ़ोतरी करीब 300 रुपये के आसपास रही है।
कॉमर्शियल LPG महंगा होने का असर अब आम जनता पर भी पड़ेगा। खासकर शादी के सीजन में होटल और रेस्टोरेंट का खाना महंगा हो सकता है, जिससे लोगों का बजट प्रभावित होगा।

