Bigg Boss 19 Grand Finale: फिनाले से पहले ही दर्शकों ने चुन लिया अपना Winner, ये है जनता का मूड!
Delhi: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss Grand Finale) बस कुछ ही समय में होने वाला है। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड चल रहा है और हर कोई अपनी अपनी पसंद से जीत के दावेदार का नाम घोषित कर रहा है। एक तरफ जहां वोटिंग ट्रेंड गौरव खन्ना को विजेता बता रहा है। वहीं सोशल मीडिया के अंदर के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

क्या कहता है ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड?
इस समय गौरव खन्ना, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट में कांटे की टक्कर चल रही है। लेकिन ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार, फरहाना आगे चल रही हैं। फैंस उनके लिए ट्वीट भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने ऑनलाइन ट्वीट किया, “गौरव ने कार जीत ली है, तान्या ने टीवी सीरियल का ऑफर जीत लिया है… तो मुझे लगता है कि फरहाना जीतेगी क्योंकि वे उसे खाली हाथ नहीं जाने देंगे।” दूसरे लोगों ने भी “फरहाना जीतेगी” जैसे मैसेज किए। एक और ने लिखा, “ट्रॉफी फरहाना ही ले जाएगी।”
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के लिए वोटिंग लाइन्स रविवार, 7 दिसंबर को यानी आज सुबह 10 बजे बंद हो जाएंगी। आप JioHotstar ऐप के जरिए अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं।
_
_
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
