IndiGo ऑपरेशन ठप! देशभर में 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई-हैदराबाद रूट पर अफरा-तफरी; CEO ने दी सफाई.
4 दिसंबर, 2025 को इंडिगो ने 550 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मची रही। डीजीसीए ने इंडिगो के अधिकारियों के साथ बैठक की। इंडिगो ने नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट नियमों को जिम्मेदार ठहराया, जबकि पायलट यूनियनों ने इंडिगो पर नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया। सीईओ ने असुविधा के लिए माफी मांगी।
New Delhi: भारत के उड्डयन इतिहास में चार दिसंबर, 2025 का दिन एक गंभीर संकट के रूप में याद किया जाएगा। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को 550 से अधिक उड़ानों को रद कर दिया, जिससे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से लेकर हैदराबाद और मुंबई से लेकर बेंगलुरु तक के हवाईअड्डों पर यात्री हलकान रहे। दिल्ली में 138, मुंबई में 85, हैदराबाद में 70 और बेंगलुरु में 50 से अधिक उड़ानें रद हुईं। जिन उड़ानों का संचालन हुआ भी तो उनमें भी घंटों का विलंब देखा गया। यही नहीं, कई यात्रियों को 10- 10 घंटे केवल लगेज के लिए ही इंतजार करना पड़ रहा है।
DGCA ने की बैठक
पिछले तीन दिनों से इंडिगो की उड़ानों में रद्दीकरण और लेटलतीफी की समस्या बढ़ती जा रही थी, जो गुरुवार को चरम पर पहुंच गई। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि अभी समस्या का समाधान निकलता नहीं दिख रहा।विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के साथ मौजूदा स्थिति पर इंडिगो के अधिकारियों की बैठक दोपहर में हुई, लेकिन देर शाम तक कंपनी या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
इंडिगो ने इस समस्या के लिए डीजीसीए द्वारा लागू किए गए नए प्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) को जिम्मेदार ठहराया है। इसके तहत पायलट और केबिन क्रू के लिए उड़ान के घंटे, ड्यूटी टाइम और आराम के समय पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। पायलटों की अधिकतम ड्यूटी 13 घंटे से घटाकर 10-11 घंटे कर दी गई है, साथ ही लगातार ड्यूटी के बाद अनिवार्य विश्राम अवधि बढ़ा दी गई है।
रद होने के पीछे क्या है असली कारण?
हालांकि, यह समस्या केवल नए नियमों की वजह से नहीं है। ये नियम तो दो वर्ष से अधिक पुराने हैं और इंडिगो को इनका पालन करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। समस्या की जड़ यह है कि इंडिगो ने भारी मुनाफा कमाने के बावजूद समय पर क्रू और पायलटों की भर्ती नहीं की।
इंडिगो CEO ने क्या कहा?
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा, “हम प्रतिदिन लगभग 3.80 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं, हम चाहते हैं कि प्रत्येक को अच्छा अनुभव मिले। मगर, हम अभी हम उस वादे पर खरे नहीं उतर सके और इसके लिए हमने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। नए फ्लाइट रोस्टर नियम, बढ़ी भीड़, छोटी-मोटी तकनीकी खराबी, मौसम समेत कई कारण है जिससे आपेरशन में दिक्कत आ रही है। संचालन को सामान्य करना और समयबद्धता को वापस लाना आसान लक्ष्य नहीं है, मगर हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।”
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
