ममता बनर्जी का बड़ा दावा: TMC जीतेगी 200+ सीटें, एग्जिट पोल को बताया साजिश
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ी जीत का दावा किया है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के काउंटिंग एजेंटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि TMC 200 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
ममता बनर्जी ने exit poll West Bengal के आंकड़ों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे “शेयर बाजार में हेराफेरी की साजिश” बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी 2021 और 2024 में इस तरह के एग्जिट पोल दिखाए गए थे और अब फिर वही दोहराया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) पर भी गंभीर आरोप लगाए। ममता ने कहा कि चुनाव के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता की गई, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डटकर सामना किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, West Bengal voting 2026 के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम सीटों पर पुनर्मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 72.5% और डायमंड हार्बर में 72.36% मतदान दर्ज किया गया। सुरक्षा के लिए RAF की तैनाती की गई और कोलकाता से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
अगर West Bengal exit poll results की बात करें, तो ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त देते दिख रहे हैं, जबकि एक सर्वे टीएमसी की जीत की संभावना जता रहा है।
👉 इस बार बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड 92.93% मतदान हुआ है और अब सभी की नजरें 4 मई की मतगणना पर टिकी हैं, जब असली नतीजे सामने आएंगे।

