सीतामढ़ी के पुपरी में गैस सिलेंडर विस्फोट से पिता-पुत्री की मौत, इलाके में मातम

0
image_editor_output_image1345645643-17765082234391737188716402460951

पुपरी (सीतामढ़ी): जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद जनकपुर रोड में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) से लगी आग में पिता और मासूम बेटी की मौत हो गई।


घटना होंडा एजेंसी के सामने और रानीसती पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर में हुई, जहां अचानक सिलेंडर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।


पिता को बचाने गई बेटी की भी गई जान
मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद कुमार और उनकी 10 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार लंबे समय से पैरालिसिस (Paralysis) से पीड़ित थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे।


जब आग लगी, तो वे खुद को बचा नहीं सके। अपने पिता को आग में घिरा देख मासूम बेटी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन आग की तेज लपटों में वह भी फंस गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ राख
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।


इलाके में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच (Investigation) शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed