सीतामढ़ी: गोयनका कॉलेज गेट के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप
सीतामढ़ी। शहर के गोयनका कॉलेज गेट के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के नीचे ही कई दुकानें लगी हुई थीं, जिससे खतरा और बढ़ गया। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कुछ समय के लिए पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना रहा।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के नीचे लगने वाली दुकानों को तुरंत हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

